भारतीय त्योहार 75th Republic Day की परेड में यह Enfield Bullet दिखाएंगी, अपना जलवा

Prakash Kumar

Republic Day 2024 : भारत में गणतंत्र दिवस 26 January 2024 Republic day को बढ़ी धूमधाम से मनाया जाता है। राजधानी दिल्ली में इस विशेष अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया जाता है। इस दिन दिल्ली में इंडिया गेट पर परेड के दौरान सेना, पुलिस के जवान, और अर्धसैनिक बल मोटरसाइकिल पर चौंका देने वाले स्टंट करते हुए नजर आते हैं। लेकिन सोचेने वाली बात यह है कि आखिर “वह मोटरसाइकिल पर स्टंट कैसे कर लेते है और इससे भी आश्चर्यजनक बात कि वह कौनसी मोटरसाइकिल पर स्टंट करते हैं?” आखिर इन मोटरसाइकिल पर ही क्यूँ किया जाता है, स्टंट परफोरमेंस? चलिए इस बुलेट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Republic Day परेड में  Royal Enfield का ही उपयोग क्यूँ किया जाता है

रॉयल एनफील्ड बुलेट एक तरह से भारतीय सेना की आधिकारिक सवारी है, भारत के आजाद होने के 12 साल बाद इस मोटरसाइकिल को ब्रिटेन से भारत मंगवाया गया था। इस मोटर साइकिल का उपयोग भारत बॉर्डर पर सुरक्षा सैन्य बल द्वारा किया जाता था। कुछ मोटर साइकिल को मंगवाने के बाद देश में और अधिक संख्या में रॉयल एनफील्ड को मंगवाया गया। भारत में इसकी बिक्री को देखते हुए, ब्रिटिश ने भारत में उत्पादन करने का प्लान बनाया। भारत के तमिलनाडु राज्य में भारी मात्रा में इस बुलेट का उत्पादन होने लगा और आसानी से उपलब्ध होने लगी। परिणामस्वरूप गणतंत्र दिवस की परेड में इसका उपयोग किया जाने लगा।

Republic Day पर यह Royal Enfield Bullet दिखाएंगी अपना जलवा

इस बार गणतंत्र दिवस पर Royal Enfield Bullet मुख्य रूप से परेड में दिखाई देंगी। अपने शानदार फीचर और बेहतर परफॉरमेंस के साथ हमेशा से ही यह मोटरसाइकिल सैन्य सुरक्षा बल की चाहेती रही हैं। चलिए यहाँ पर उन सभी Royal Enfield Bullet के बारे में चर्चा करते हैं जोकि इस गणतंत्र दिवस पर परेड में दिखाने को मिलेंगी।

Royal Enfield Bullet 350

रॉयल एनफील्ड की इस बुलेट में 349 CC, सिंगल सिलेंडर वाला इंजन मौजूद है, जोकि 20.2 PS की पॉवर पर 27 NM का टार्क प्रदान करता है। मोटरसाइकिल की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 13 लीटर तक है। इसमें ड्यूल चैनेल ABS के साथ 300 MM फ्रंट और 270 MM रियर ब्रेक दिए गए हैं। बेस्ट राइडिंग परफॉरमेंस के लिए इसमें 19 इंच फ्रंट और 18 इंच रियर टायर दिए गए हैं। 

Royal Enfield Classic 350

एनफील्ड की इस मोटरसाइकिल में 350 CC, सिंगल सिलेंडर, वाला दमदार इंजन दिया गया है। जिसका पावर 20.2 PS और 27 NM टार्क है। इस बुलेट के साथ 5 गियरबॉक्स की स्पीड देखी जा सकती है। इस मोटरसाइकिल का औसतन भार 195 किलोग्राम है। इसके फ्यूल टैंक की बात करें तो इसमें 13 लीटर वाली टैंकी दी गई है। इस मोटर साइकिल का बेस्ट माइलेज 36.2 KMPL है।

Royal Enfield Meteor 650

इस मोटरसाइकिल को 3 वेरिएंट में देखा जा सकता है, जिसमे एस्ट्रल, इन्टरस्टेलर, और सेलेस्टियल   शामिल हैं। इसमें 648CC का पैरलेल ट्विन इंजन दिया गया है, जोकि 47 PS पॉवर के साथ 52.3 NM का टार्क जेनरेट करता है। इसमें 6 गियरबॉक्स तक की स्पीड देखी जा सकती है। इस मोटरसाइकिल की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 15.7 लीटर है, इसके साथ ही यह मोटरसाइकिल 25 KMPL का माइलेज प्रदान कर सकती है।

Recent Posts

Share This Article
Follow:
नमस्ते, मेरा नाम प्रकाश कुमार है मुझे न्यूज़ आर्टिकल लिखना पसंद हैI सच प्रेस के माध्यम से आप लोगों तक न्यूज़ पहुंचाना वास्तव में गर्व की बात है, धन्यवाद !
Leave a comment