Mahindra : खर्च कम, माइलेज ज्यादा, नहीं पड़ेगी पेट्रोल-डीजल और चार्जिंग की जरूरत, महिंद्रा ने पेश की ऐसी पहली SUV

Nikhil

Mahindra : इस समय दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मोबिलिटी शो 2024 शुरू है। इस दौरान कई ऐसी कंपनियां है जो अपने नए-नए व्हीकल को ग्राहकों के लिए पेश कर रही है। इस दौरान वह उनमें कई सारे नए फीचर्स भी दे रही हैं और ऐसे अपडेट कर रहे हैं जिससे कि ग्राहकों का खर्चा कम हो जाए और उन्हें अच्छी क्वालिटी मिल सके। इसी लिस्ट में अब महिंद्रा कंपनी ने भी अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। भारत की व्हीकल निर्माता कंपनी Mahindra ने दिल्ली में चल रहे भारत मोबिलिटी शो 2024 के दौरान अपनी एक नई और अपडेटेड SUV को पेश किया है।

Mahindra ने इस शो में एक नई SUV को पेश किया है जो फ्लेक्स फ्यूल पर आधारित होगी। महिंद्रा की यह नई SUV XUV300 है जिसे फ्लेक्स फ्यूल इंजन के साथ पेश किया गया है। इसके फ्लेक्स फ्यूल प्रोटोटाइप को अनवेल कर दिया गया है। इसलिए आज हम आपको महिंद्रा की इस नई SUV के बार में पूरी जानकारी देने जा रहे है।

Mahindra SUV XUV300

Mahindra ने की नई पेश SUV

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Mahindra ने अपनी नई SUV को पेश किया है जो फ्लेक्स फ्यूल पर आधारित होगी। फ्लेक्स फ्यूल E20 फ्यूल है। महिंद्रा की XUV300 फ्लेक्स फ्यूल प्रोटोटाइप अब भारतीय SUV निर्माता कंपनी महिंद्रा की पहली फ्लेक्स फ्यूल प्रोटोटाइप बन चुकी है। इससे पहले Maruti ने भी अपनी फ्लेक्स फ्यूल वाली SUV वैगनऑर को पेश किया है। अब अधिकतर कंपनिया ऐसी ही प्रोटोटाइप को अनवील कर रही है, ताकि ग्राहकों का खर्च कम हो सके।

इंजन और पावरट्रेन

दिल्ली में चल रहे भारत मोबिलिटी शो 2024 में अनवील हुई Mahindra की नई SUV XUV300 फ्लेक्स फ्यूल SUV W6 वेरिएन्ट पर आधारित होगी। इसमें आपको 1.2 लीटर, इनलाइन थ्री-सिलेंडर, टर्बो चार्जड पेट्रोल इंजन से लैस है, जो की मैन्युअल गियर बॉक्स से जुड़ा हुआ है। इस SUV की इलेक्ट्रिक मोटर 109 bhp की पावर और 200 Nm पीक टॉर्क जनरेट krne की क्षमता रखती है।

फ्लेक्स फ्यूल के खास फीचर्स

अगर हम Mahindra XUV300 के फ्लेक्स फ्यूल इंजन की बात करें तो इसका सबसे खास फीचर्स इसका पावरट्रेन ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये मिक्स फ्यूल से चलता है। इसमें BS6 2कॉम्बिनेशन टर्बोचार्जड इंजन दिया गया है। महिंद्रा की ये SUV E20 फ्यूल यानी 80% गैसोलीन और 20% इथेनॉल से चलने में सक्षम है।

कैसा है इसका डिजाइन

आपको बता दें कि Mahindra की XUV300 को फ्लेक्स फ्यूल पर आधारित प्रोटोटाइप दिया गया है। अगर इसके डिजाइन की बात करें तो इसमें गैसोलीन से चलने वाली XUV300 जैसा ही डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि ये अन्य वाहन निर्माताओं के फ्लेक्स फ्यूल वाहनो के साथ में साल 2025 की शुरुआत में अपने व्हीकल का प्रोडक्शन शुरू कर देगी।

अन्य कंपनियां भी दौड़ में शामिल

इसके अलावा आपको बता दे कि वर्तमान समय में चल रहे भारत मोबिलिटी शो के दौरान कई सारी कंपनियों ने फ्लेक्स फ्यूल पर आधारित अपने वाहनों को पेश किया है। हर कोई कंपनी यह चाहती है कि वह ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा आकर्षित कर सके। इसलिए हर कंपनी फ्लेक्स फ्यूल पर आधारित वाहन पेश कर रही है। इस तरह से ग्राहकों का खर्चा कम हो जाएगा।

फ्लेक्स फ्यूल में 80% पेट्रोलियम डीजल होगा और 20% इथेनॉल मिक्स किया जाएगा। इस तरह माइलेज भी सुधर जाएगा और प्रति लीटर फ्यूल का खर्चा भी कम होगा। इस प्रकार ना तो गाड़ियों को चार्ज करने की जरूरत होगी और ना ही उनमें ज्यादा पेट्रोल और डीजल पर खर्च करने की जरूरत होगी। इसलिए अधिकतर कंपनियां अभी फ्लेक्स फ्यूल पर आधारित व्हीकल बनाने पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। ताकि वो ग्राहकों को कम खर्च में अधिक रेंज दे सके।

Recent Posts

Share This Article
By Nikhil
मेरा नाम निखिल सिंह है और मैं एक खेल पत्रकार हूं। और मुझे क्रिकेट और बॉलीवुड के बारे में लिखने में गहरी दिलचस्पी है। पिछले कुछ दशकों से, मैं कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देता रहा हूं
Leave a comment