Maruti पेश करेगी नई Wagno R, पेट्रोल और CNG से भी कम खर्च में चलेगी, जानिए खासियत

Nikhil

Maruti : मारुति सुजुकी ने अपनी कई सारी गाड़ियों को नए फीचर्स के साथ पेश किया है और अब दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे ग्लोबल एक्सपो 2024 के दौरान वह अपनी कार को पेश करने जा रही है। अगर आप भी कोई नई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो अब आपको थोड़ा इंतजार और कर लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि मारुति की ये कार आपको बहुत शानदार माइलेज देगी और इस पर खर्च भी काफी काम आएगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मारूति ने अपने बेस्ट सेलिंग कर वैगनऑर के फ्लेक्स फ्यूल मॉडल को अंबिल कर दिया है।

साल के अंत तक होगी लॉन्च

मारुति सुजुकी ने 2024 भारत मोबिलिटी एक्सपो के दौरान अपनी नई फ्लेक्स फ्यूल वेगनर को पेश किया है। आपको बता दें कि दिल्ली में चल रहे ऑटो एक्सपो में पहली बार Wagnor को फ्लेक्स फ्यूल में देखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि ये साल 2024 के अंत तक आपको सड़कों पर दौड़ती हुई मिल जाएगी। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि ये भारत देश की पहली मास मार्केट फ्लेक्स फ्यूल कार होगी। आइये आज आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते है…..

क्या होता है फ्लेक्स फ्यूल

आपको बता दें कि फ्लेक्स फ्यूल एक ऐसा ईंधन है जिसमें पेट्रोल और इथेनॉल को मिक्स किया जाता है। इस तरह से आपको कम कीमत में फ्यूल मिल जाता है और आपका खर्च कम हो जाता है। इस तरह आपको माइलेज भी ज्यादा ही मिलेगा। क्योंकि कम खर्च में ज्यादा ईंधन मिलेगा तो गाडी ज्यादा माइलेज भी देगी।

इथेनॉल-पेट्रोल मिक्स फ्यूल

Maruti ने अपनी WagnoR को फ्लेक्स फ्यूल यानी इथेनॉल-पेट्रोल मिक्स फ्यूल के तहत फिर से इंजिनियर किया गया है। ये गाड़ी के एमीशन को कम करने में मदद करेगा। लेकिन शोकेस की गई Maruti की इस नई कार का बाहरी हिस्सा मानक WagnoR की तुलना में ज्यादा बदला हुआ नहीं है, लेकिन इसके लिए फ्लेक्स फ्यूल डिकल्स को नजरअंदाज करना मुश्किल है।

इंजन पावरट्रेन

अगर हमे Maruti Suzuki कंपनी की इस फ्लेक्स फ्यूल आधारित इंजन वाली नई WagnoR के बारे में बात करें तो इसमें आपको 1.2 लीटर का नार्मल एस्पिरेटेड फॉर सिलेंडर इंजन देखने को मिल जाएगा। ये इंजन 88.5 bhp की पावर और 113 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। इस मानक के रूप में इस गाड़ी को 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ में पेश किया जायेगा।

इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात ये है कि इस पावरट्रेन को इथेनॉल-पेट्रोल मिक्स फ्यूल के आधार पर डिजाइन किया गया है। Maruti कंपनी की फ्लेक्स फ्यूल पर आधारित WagnoR पर्यावरण को भी ज्यादा नुकसान नहीं पंहुचायेगी। इसके अलावा कंपनी ने बताया कि हम इस नई WagnoR से उम्मीद कर रहे है कि ये पहले वाली गैसोलीन संचालित WagnoR के समान ही शानदार प्रदर्शन करेगी। ताकि ग्राहकों का ज्यादा से ज्यादा विश्वास हमारी कंपनी पर बन सके। इसके अलावा इसका माइलेज भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर सके।

फ्लेक्स फ्यूल कार

इसके अलावा कंपनी ने बताया कि हमारी नई फ्लेक्स फ्यूल पर आधारित WagnoR का उत्पादन वेरिएन्ट 2025 तक बिक्री पर आ जायेगा। लेकिन इस तरह के बदलाव करने के बाद इसकी कीमत मानक वेरिएंट की तुलना में थोड़ी ज्यादा हो सकती है जो ग्राहकों को उलझन में डाल सकती है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि ये कार भारत की पहली मास मार्केट फ्लेक्स फ्यूल वाली कार होगी।

इसके अलावा और भी कई सारी कंपनियां है जो फ्लेक्स फ्यूल पर आधारित अपनी नई गाड़ियों को तैयार कर रही है ताकि वह मार्केट में कंपटीशन पैदा कर सके और ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित कर सके। हर कोई कार निर्माता कंपनी यह चाहती है कि वह ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत प्रदान करें और उनके हित में सोचे ताकि उनका खर्च कम हो सके।

Recent Posts

Share This Article
By Nikhil
मेरा नाम निखिल सिंह है और मैं एक खेल पत्रकार हूं। और मुझे क्रिकेट और बॉलीवुड के बारे में लिखने में गहरी दिलचस्पी है। पिछले कुछ दशकों से, मैं कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देता रहा हूं
Leave a comment