Republic Day Speech in Hindi : 26 जनवरी को ऐसे लिखे भाषण, पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों का रखें ध्यान

Prakash Kumar

Republic Day Speech in Hindi 2024 : साल 2024 की 26 जनवरी कुछ ही दिनों में पड़ने वाली हैं, जो कि स्कूल या कार्यालय में विशेष रूप से मनाई जाती है! इस दिन देश भक्ति भावना के साथ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है! स्कूल और कार्यालयों में एक दिन पहले से इस विशेष पर्व को मनाया जाता है, इस दिन लोगो में स्पीच के माध्यम से लोगों में महत्वपूर्ण संदेश देते है! इस आर्टिकल के माध्यम से आप रिपब्लिक डे स्पीच के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे!

Republic Day Speech से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों कर रखें ध्यान

  • अपना भाषण छोटा और स्पष्ट रखें!
  • वास्तविक भावनाओं के साथ देश के प्रति प्रेम को, भाषण में व्यक्ति करें
  • अपने भाषण के आखिर में एकत्रित लोग को देश के लिए जागृत करने का प्रयास करें
  • अपनी बोली में मधुरता का ख़ास ख्याल रखें
  • भाषण के समय आत्मविश्वास की भावना बनाएं रखें

 Republic Day Speech in Hindi 2024 | गणतंत्र दिवस पर भाषण

26 जनवरी 1950 के दिन हमारे देश का सविधान लागू हुआ था, तभी से हम इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मानते हैं! 15 अगस्त 1947 के दिन जब हमारा भारत देश आजाद हुआ था, तब भारत के पास कोई भी सविधान नहीं था, लेकिन बाद में डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के सहयोग से भारत का सम्पूर्ण संविधान तैयार किया गया! इसके बाद भारतीय सविधान को विधान परिषद के समक्ष प्रतुत किया गया, परिणामस्वरूप मंजूरी मिलने के बाद, यह सविधान 26 जनवरी 1949 के दिन से अपनाया जाने लगा, लेकिन पूर्ण रूप से यह सविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था!

आज हम सभी यहाँ,  इस महत्वपूर्ण दिन को मानाने के लिए एकत्रित हुए हैं, इस पर्व को मनाने के पीछे एक ख़ास उद्देश्य यह है कि, इससे  हमें अपने राष्ट्र के प्रति साहस और प्रेरणा का संदेश मिलता है! यह दिन हमें भारत देश के लिए गणतंत्रता के सौभाग्य को दर्शाता है! इस दिन हम उन सभी महापुरुषों को याद करते हैं, जिन्होंने हमारे देश के सविधान को लागू करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इन्ही महापुरुषों की मदद से हमारा देश आज गणराज्य देश कहलाता है! गणतंत्र दिवस से पहले देश के महान नेताओं बल्लभ भाई पटेल, लाला लाजपत राय, चन्द्र शेखर आजाद, महात्मा गांधी ने देश की आजादी लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे! इन सभी महान देशभक्तों को आज के दिन भी याद किया जाता है! 

हम वर्ष 2024 में यह 73 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं! सही मायने में गणतंत्र दिवस का अर्थ, देश को सही दिशा में ले जाने वाले नेताओं का चुनाव करना है! भारतीय सविधान में दिए गए अधिकारों के माध्यम से ही हम एक सही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का चुनाव कर पाते हैं! हमारे महान देश की पूर्ण आजादी के लिए देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने 200 वर्षों से ज्यादा समय तक कठिन संघर्ष किया था! इस संघर्ष के पीछे एकमात्र उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को अपने अधिकार के अनुसार जीवन निर्वहन करने का अवसर प्रदान करना है!

हमें स्वतंत्रता सेनानियों की बात का स्मरण करते हुए, आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य की प्रतिज्ञा करनी होगी! 

“हमें कोशिश करनी होगी कि भारत जैसे महान देश को एक मजबूत राष्ट्र बनाया जाए, हम सभी एकजुट होकर सशक्त भारत का निर्माण करेंगे! सभी नागरिकों को भारतीय सविधान के लिए जागरूक करेंगे! हमें अपने देश की सामाजिक और आर्थिक समस्यों को एक साथ मिलकर हल करना होगा!”

इन्ही चंद पक्तियों के साथ मै अपने भाषण को विराम देना चाहूँगा!

धन्यवाद 

जय हिंदी!

Recent Posts

Share This Article
Follow:
नमस्ते, मेरा नाम प्रकाश कुमार है मुझे न्यूज़ आर्टिकल लिखना पसंद हैI सच प्रेस के माध्यम से आप लोगों तक न्यूज़ पहुंचाना वास्तव में गर्व की बात है, धन्यवाद !
Leave a comment