Weight Loss : बहुत हो गया जिम और डाइटिंग, कुछ दिन इन 5 फलों का करें सेवन

Nikhil

Weight Loss : आजकल के खानपान के कारण लोगों को काफी सारी परेशानियां हो रही है और इनमें से एकमोटापा भी लोगों के लिए बड़ी समस्या बन चुका है। हमारे शरीर में होने वाला मोटापा मेटाबॉलिक प्रॉब्लम है और इसके कारण शरीर को कई बीमारियां और लग जाती है। मोटापा के कारण लिवर, हार्ट, किडनी सहित कई अंगों में जटिलताएं बढ़ जाती है। ऐसा व्यक्ति हमेशा किसी न किसी बीमारी की जद में होता है। अपने शरीर से मोटापा कम करने के लिए लोग जिम जाते हैं, डाइटिंग करते हैं, एक्सरसाइज करते हैं और भी पता नहीं क्या-क्या तरीके आजमाते हैं।

Weight Loss

यह सभी ट्रिक आजमाने के बाद भी लोगों का मोटापा कम होने का नाम नहीं लेता है। इसके लिए हमें भोजन कम करने के साथ ही और कई चीजों पर भी ध्यान देना होता है। तभी हमारा मोटापा कम हो सकता है। सबसे पहले अगर आप अपनी डाइट पर विशेष तौर से ध्यान दें तो आपका मोटापा कम हो सकता है। आज हम आपको ऐसे कुछ फल बताने जा रहे हैं जिनका सेवन करने से आपका मोटापा कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगा।

इन फलों का सेवन करने से आपका मोटापा दूर होगा और इसके लिए आपको ना तो कोई एक्सरसाइज करनी पड़ेगी ना ही जिम जाने की जरूरत होगी। बाजार में कई सारे ऐसे फल हैं जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं और साथ में आपका मोटापा कम करने का भी काम करते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही फ्रूट्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं। आइये जानते है विस्तार से…..

chakotra

चकोतरा

कुछ रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में ऐसे फल भी पाए जाते हैं जो आपका वजन कम करने में मदद करते हैं। ऐसे फल भी है जिनमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, इनका सेवन करने से आपका वजन भी कम होगा। इनमें से कुछ बेशकीमती फलों के बारे में हम आपको बता रहे हैं। इनमे सबसे पहला नाम जिस फल का आता है, वह है, चकोतरा। यह संतरे जैसा ही एक फल होता है। 123 ग्राम चकोतरा में सिर्फ 37 कैलोरी होती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना छुपा होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है जिसके कारण डायबिटीज मरीज भी इसका सेवन कर सकता है। अगर आपको वजन घटाना है तो आप सुबह के बाद एक महीने तक इसका सेवन कीजिये, आपको फर्क जरुर दिखेगा।

apples

सेब

ऐसे ही फलों की लिस्ट में दूसरा नाम सेब का आता है। एक सेब में 116 ग्राम कैलोरी और 5.4 ग्राम फाइबर आता है ।इससे पता चलता है कि यह हमारे पाचन और वजन कम करने में सहायक है। दरअसल, ज्यादा फाइबर वाले फ्रूट्स के सेवन से बहुत देर तक भूख नहीं लगती है। सेब में पोलीफेनोल नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है जो विसरल फैट यानी पेट की चर्बी को कम करने के लिए जाना जाता है।

स्टोन फ़्रूट

ऐसे फल जिनमें गुठलियां होती है उन्हें स्टोन फ़्रूट कहा जाता है। इसमें आड़ू, चेरी, खुबानी, आलूबुखारा आदि फलों में विटामिन ए और सी भरा होता है। ऐसा माना जाता है कि 150 ग्राम स्टोन फ़्रूट में 58 कैलोरी और 3.3 ग्राम फाइबर होता है। रिसर्च में ये भी सामने आया है कि स्टोन फ़्रूट वजन कम करने में सहायता करता है। इसे आप चाहे तो सलाद के रूप में भी खा सकते है।

passion fruit

पैशन फ़्रूट

आपको बता दें कि पैशन फ़्रूट को कृष्ण कमल कहा जाता है। 18 ग्राम के एक पैशन फ़्रूट में 18 ग्राम कैलोरी ऊर्जा बनती है। इसमें विटामिन ए, सी और फाइबर भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। ये हमारे पाचन को सही करता है और वजन कम करने में मदद करता है।

Weight Loss

रुबार्ब

आपको बता दें रुबार्ब एक प्रकार की सब्जी है, लेकिन यूरोप और अमेरिका में इसे फल के रूप में जाना जाता है। ये बेहद बेशकीमती चीज है। एक रूबार्ब में सिर्फ 11 कैलोरी होती है और इसमें एक ग्राम फाइबर होता है। इसमें विटामिन के के साथ कई तरह के मिनिरल्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं। इसका हिंदी नाम रेवंदचीनी है। इनके अलावा आप वजन और मोटापा कम करने के लिए संतरे, तरबूज, कीवी और बेरीज का भी सेवन कर सकते है।

Recent Posts

Share This Article
By Nikhil
मेरा नाम निखिल सिंह है और मैं एक खेल पत्रकार हूं। और मुझे क्रिकेट और बॉलीवुड के बारे में लिखने में गहरी दिलचस्पी है। पिछले कुछ दशकों से, मैं कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देता रहा हूं
Leave a comment