Womens Scheme 2024: महिलाओं को सरकार का बड़ा तोहफा, लागू की गई ये फ्री योजना

Nikhil

Womens Scheme 2024: 8 मार्च शिवरात्रि को राज्य सरकार और केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं को एक बड़ा तोहफा प्रदान किया गया है। आपको बता दे की, 8 मार्च महाशिवरात्रि और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई योजना को 1 दिन के लिए लागू किया गया है, जिसका फायदा महिलाओं को मिलने वाला है।

सरकार का महिलाओं को तोहफा

आज सरकार महिलाओं के प्रति समय समय पर कई तरह की योजनाएं चलाती रहती है, लेकिन हाल ही में एक दिन के लिए 8 मार्च को सरकार की ओर से महिलाओं के प्रति एक नई योजना शुरू की गई है। हम सभी जानते है, की आज के समय में महिलाओं को कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। इसलिए महिलाओं के हिस्सेदारी को बढ़ावा देने और उन्हें अधिकार के बारे में जागरूक करने के मकसद से 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में सरकार ने आदेश जारी किया है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जारी आदेश

महिलाओ के लिए सरकार द्वारा सरकार के पत्रांक प। 17 (17) परि/ 2009 जयपुर दिनांक 05.03.2024 से वित्त विभाग की आई.डी. संख्या 162400524 दिनांक 05.03.2024 के अनुसरण में जारी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति की अनुपालना में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में ” 08 मार्च, 2024 के दिन ( केवल एक दिन के लिए विभिन्न मार्गो पर संचालित राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की संचालित समस्त साधारण एवं द्रुतगामी बसों (वातानुकूलित एवं वोल्वों के अतिरिक्त) में राज्य की सीमा में यात्रा करने वाली समस्त महिलाओं/बालिकाओं को सरकार द्वारा निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की गई है।

निशुल्क बस यात्रा सुविधा

इस समय राज्य की सभी महिलाऔ को 8 मार्च के दिन बिना किसी शुल्क के बसों में यात्रा कर सके। सरकार की ओर से जारी किये गये आदेश के अनुसार 8 मार्च के दिन रोडवेज की सभी बसें महिलाओं के लिए निशुल्क की गई है, इसमें महिलाएं और बालिकाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा दी जायेगी। निशुल्क यात्रा 8 मार्च 2024 को प्रदान की जाएगी जो की, रात्रि 12:00 बजे तक मान्य रहेगी।

राजस्थान सरकार की योजना

इस निशुल्क यात्रा का उपयोग केवल राजस्थान राज्य क्षेत्र की भौगोलिक सीमाओं के अंदर ही किया जा सकेगा। इसी राज्य की सरकारी बसों में ही यह यात्रा निशुल्क होने वाली है।

Recent Posts

Share This Article
By Nikhil
मेरा नाम निखिल सिंह है और मैं एक खेल पत्रकार हूं। और मुझे क्रिकेट और बॉलीवुड के बारे में लिखने में गहरी दिलचस्पी है। पिछले कुछ दशकों से, मैं कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देता रहा हूं
Leave a comment